लोकेशन/राहतगढ़
दिनांक 03/03/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


सागर जिला के गढाकोटा में रहस मेला के दूसरे दिन किसान सम्मेलन का आयोजन
जिले के उन्नतशील किसानों का हुआ सम्मान
गढ़ाकोटा में आयोजित रहस लोकोत्सव के किसान सम्मेलन में अभिषेक भार्गव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कृषि मंत्री रहते हुए मंडी बोर्ड से ग्रामीण अंचलों में किसानों को पक्की सड़क बनवाने का काम शुरू किया था।रहली क्षेत्र में किसान प्रवेश द्वार बनवाये गये।रँनगुवां में कृषि उद्यानिकी महाविधालय की स्थापना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा देश के किसानों को सम्मान निधि देने का कार्य किया गया है।किसान हमारे देश की आत्मा है।एक किसान का जीवन, सबसे आदर्श जीवन होता है।जिसमे परिश्रम त्याग और संतोष होता है।किसान कोई मामूली इंसान नहीं है ,वह तो जिंदगी भर अपनी जमीन और जमीर को बंजर नहीं होने देता।इंडिया कितना भी डिजिटल हो जाये लेकिन रोटी गूगल से डाउनलोड नहीं होगी।वह तो किसान की मेहनत से ही मिलेगी।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*