
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को मकड़ाई किला परिसर में किया गया।

इस अवसर पर विधायक संजय शाह ने अपने उद्बोधन में सभी 304 नवविवाहित जोड़ो को शुभकामनाएं प्रेषित की उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगो का ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान विधायक कुंवर सजंय शाह एव श्रीमती शैलजा शाह ने नवविवाहित दम्पतियों को उपहार सामग्री भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की एव 11-11 हजार रुपये के चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया ने नवविवाहित दम्पत्तियों को उपहार भेंट किये।


इस दौरान सांसद दुर्गादास उइके, जिलापंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह , जिला भाजपा अध्यक्ष अमरसिंह मीणा जी, जनपद अध्यक्ष रानू पटेल , जनपद उपाध्यक्ष मोहन सोलंकी, नागपरिषद अध्यक्ष अनिता अग्रवाल , जगदीश सोलंकी , पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन