
हरदा -मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभांरम्भ 5 मार्च को होगा-

महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने के लिये मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 5 मार्च को दोपहर 1 बजे से भोपाल के जम्बूरी मैदान से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ लागू की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से नगर पालिका परिषद हरदा में आयोजित किया जायेगा। उन्होने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत व नगरीय वार्ड स्तर पर भी आयोजित किया जायेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन