*आगामी त्योहारों को देखते हुए म्याना थाना परिसर में हुई शांति समिति की वैठक*
म्याना
म्याना में आज आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना प्रभारी विपन्द्र सिंह चौहान एवम रचना खत्री के नेतृत्व में आज एक शांति समिति की वैठक का आयोजन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विपन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि आगामी त्योहार जैसे
होली,रंगपंचमी,रमजान,नवदुर्गा एवम आगामी त्योहारों को सभी लोग शांति के साथ मनाए एवम होली को सभी लोग गुलाल लगाकर भाई -चारे के साथ तिलक होली खेले किसी प्रकार का कोई हुगदढ न हो अगर किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो कृपया पुलिस प्रशासन को अवश्य सूचित करें इस मौके पर सरपंच जयनारायण सोनी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दामोदर प्रसाद शर्मा, पहलवान सिंह कुशवाह बीजेपी मंडल अध्यक्ष म्याना काशीराम कुशवाह,नारायण सिंह कुशवाह,रामगोपाल रघुवंशी,पत्रकार गण के साथ म्याना के सभी समुदाय के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया