Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 18, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

अखंड रामायण 108 पाठ करने हेतु भक्तो को बिठाया गया।

एस पाटीदार रिपोर्टर

लोकेशन :-मनावर।

विओ:- दिनांक 5 मार्च 2023 को राष्ट्रीय अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा श्री बालीपुर धाम में संध्या शिविर मे 100 ब्राह्मणो ने भाग लेकर कार्य पूर्ण किया।सर्व प्रथम श्री अंबिका आश्रम बालीपुर धाम के महन्त श्री योगेश जी महाराज ने गणेश जी तथा गुरुजी का पूजन कर दीप प्रज्वलित कर संध्या शिविर का कार्य प्रारंभ करवाया। 12 ब्राह्मणों के दल द्वारा शिवजी का अभिषेक किया गया। 217 ब्राह्मणो द्वारा अनुष्ठान किया गया।आज आश्रम धर्म ध्वजा से परिपूर्ण होते हुए जिधर भी देखो उधर ब्राह्मण एवम ब्राह्मणी अपनी वेशभूषा में ही दिखें।
श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज, बाबाजी बालीपुर के 103 वे जन्मोत्सव पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन हो रहे हैं। बड़े हाल में अखंड रामायण पाठ हेतु 108 रामायण बिठाई गई। जिसमें सभी गांव के रामायण प्रेमी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत आयुर्वेद के परम ज्ञानी तथा ज्योतिषाचार्य श्री सुधाकर जी महाराज ने रामायण महारानी का पूजन ,गुरु जी की आरती, गुरु चालीसा का पाठ कर रामायण जी की स्तुति प्रारंभ की। तत्पश्चात भक्तों से रामायण प्रारंभ करवाई गई। कल 10:00 बजे तक अखंड रामायण के पाठ पूर्ण होगे। प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के लिए परमहंस गजानन ट्रस्ट की भूमि पर मंच बनाया गया। मंच से जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात बाग भगोरिया में पहुंचेंगे। जन्मोत्सव कार्यालय के मेनेजमेंट श्री राधेश्याम जी मौलविया रहेगे। कार्यालय सहयोगी जगदीश चोयल, पन्नालाल गहलोत, जगदीश पाटीदार, कपिल सोलंकी रहेगे। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। मनावर टी आई श्री नीरज जी बिरथरे स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रशासनिक कार्रवाई चल रही है।धन्नालाल गेहलोत की 10 बीघा भूमि पर गुलाटी रोड स्थित “हेलीपैड ” बनाया गया है।
बाईट :- श्री राधेश्याम मौलविया बालीपुर।