शकील खान रिपोर्टर







श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन गजानंद जी महाराज का 103 वां जन्मदिवस 6 मार्च 2023 को मनाया जाना है जिसमें प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह जी चौहान भी पधारेंगे जन्मदिवस के पूर्व पूरे प्रदेश एवं अन्य राज्यों से गुरु भक्तों का आना 2 मार्च से ही प्रारंभ हो गया है चिकित्सा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग धार एवं सिविल अस्पताल मनावर द्वारा चिकित्सा व्यवस्था की गई है जिसमें प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है जिसमें 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है शिविर में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ अपनी सेवाएं दे रहे हैं आज दिनांक 5 मार्च 2023 को 70 मरीजों का उपचार तथा 55 आभा बनाई गई इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग धार द्वारा एडवांस लाइफ सपोर्ट एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट सहित कुल 8 एंबुलेंस मय चिकित्सक स्टाफ के लगाई गई है इसमें मनावर अस्पताल कि 2 एंबुलेंस भी शामिल है अन्य एंबुलेंस जिले के अन्य विकास खंडों तथा जिला चिकित्सालय से बालीपुर धाम में दिनांक 6 मार्च को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। आज शिविर में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी मनावर डॉक्टर जी एस चौहान ,खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पाचुरेकर, बीपीएम मुकेश पाटीदार, सी एच ओ मेघना कोटवाल, अंतिम मुकाती, ए एन एम सरोज रघुवंशी, सजन मुवेल एमपीडब्ल्यू पर्वत सिंह सोलंकी तथा पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित थे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया