
हरदा स्थित नेहरू स्टेडियम मैदान में सतीश गुर्जर टीम एवं खिलता कमल जन कल्याण सेवा संस्थान के युवाओं द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपति मुर्मू का मानव श्रंखला निर्मित अद्भुत व ऐतिहासिक छायाचित्र 40000 वर्ग फीट में बनाया गया इसमें लगभग 2500 मातृशक्ति ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जो अपने आप में ऐतिहासिक एवं विश्व रिकॉर्ड है।


इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के द्वारा मातृशक्ति को मजबूत करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य हेतु ग्राम साक्त्या व काकड़दा के 2 स्व सहायता समूह को फार्म मशीनरी योजना अंतर्गत ट्रैक्टर वितरण किए गए।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहां, स्व सहायता समूह की बहनों को ट्रैक्टर मिल जाने से हमारी बहने सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। इस आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु में हरदा जिले की मातृशक्ति का आभार व्यक्त करता हूं एवं समस्त युवाओं को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना