आज रात्रि 12 बजे जलेगी होली
मुकेश अम्बे रिपोर्टर



नागलवाड़ी – इस साल होलिका दहन व होली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति है। हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर होली जलती है और प्रतिपदा को रंग खेला जाता है, लेकिन इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन तक रहेगी, इसलिए भ्रम की स्थिति बन गई है।साथ ही अशुभ भद्रा काल भी रहेगा। ऐसे में निर्णय सिंधु के आधार पर ज्योतिषियों ने इसका समाधान निकाला है। तिथि दोष की वजह से होलिका दहन के एक दिन बाद रंगों की होली मनाई जाएगी।पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि 28 साल पहले 26 मार्च 1994 को ऐसा ही हुआ था। उस साल भी पूर्णिमा तिथि दो दिन थी। पूर्णिमा को होलिका दहन व प्रतिपदा को रंग खेलने की परंपरा है। इस वर्ष पूर्णिमा का मान 6 व 7 मार्च दोनों को होने से भ्रम हो रहा है।
शर्मा ने बताया कि 6 को शाम करीब 4 बजे पूर्णिमा भद्रा के साथ लग रही है। अत: उतरती भद्रा में होलिका दहन का मुहूर्त 6 मार्च की रात 12:10 के से लेकर 1:35 तक है। ज्यादातर होलिका दहन व रंग खेलने में निरंतरता होती है। इस बार पूर्णिमा के व्रत व स्नान दान के दो भागों में बंट जाने से दहन व रंग खेलने में एक दिन का अंतर होगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है