अभिषेक नायक रिपोर्टर


=================
कटनी ( 07 मार्च ) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने आमजन की पेयजल आवश्यकता को ध्यान मे रखते हुए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई मांग के आधार पर पेयजल समस्या ग्रसित बसाहटों में 20 नये हेण्डपंप उत्खनन एवं हैण्डपंप स्थापना की अनुमति प्रदान की है। जिसमे से 10 नलकूप उत्खनन कराने का कार्य सहायक यंत्री मैकेनिकल उपखण्ड को तथा 10 अन्य नलकूप उत्खनन कराने का कार्य कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को कराने के निर्देश दिए है। विदित हो कि जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की विभिन्न बैठकों एवं कलेक्टर श्री प्रसाद के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों द्वारा बोरिंग कराकर भू-जल का अधिकांश उपयोग कृषि कार्यों हेतु अवगत कराया गया। जिससे जिले की औसत भू-जल स्तर में काफी गिरावट आई एवं कुछ हैण्डपंपों का जल स्तर काफी नीचे चला गया। ग्रीष्म ऋतु भी प्रारंभ होने वाली है, जिस कारण अभी से ही जिले के कई ग्रामों में पेयजल संकट उत्पन्न हांेने लगा है। कलेक्टर श्री प्रसाद कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग को बड़वारा विकासखंड के ग्राम बरनमोहगवां मे धनवाही टोला मे, ग्राम लुरमी मे बल्लू दुबे के घर के पास, जगुवा ग्राम की मुख्य बस्ती मे एवं विकासखंड ढ़ीमरखेड़ा के गाम पंचायत भटगवां की मुख्य बस्ती मे, इमलिया ग्राम के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन के पास, ग्राम कारीपाथर मे माध्यमिक एवं कारीपाथर परिसर मे, ग्राम बरेली रामपुर के बदिया मोहल्ला मे बरगद के पेड़ के नीचे, ग्राम भमका के बिजौरी मोहल्ला मे, ग्राम भजिया के शासकीय हाई स्कूल परिसर के पास तथा बहोरीबंद विकासखंड के पहरुआ ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम पाली मे भवानीताल मोहल्ला मे नलकूप खनन का कार्य कराने के निर्देश दिया है। साथ ही सहायक यंत्री मैकेनिकल उपखण्ड को विजयराघवगढ़ विकासखंड के 6 स्थानों एवं बहोरीबंद विकासखंड के 4 जगहों मे नलकूप खनन कार्य कराने के निर्देश दिए है। जिसमे विजयराघवगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम धवैया मे आदर्श नगर धनीराम कोरी के घर के पास, ग्राम पथरहटा मे प्रमोद सिंह बरगाही के बाड़ा के पास, ग्राम सिंघनपुरा के आदिवासी मोहल्ला मे, ग्राम जंगलपुरैनी मे देवी जी के पास हरिजन मोहल्ला मे, ग्राम झिरिया के झिरिया मुख्य बस्ती मे, ग्राम परसवारा नं. 1 के वार्ड क्रं. 7 लालजी बर्मन के घर के पास तथा बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम मझगवां मे चौधरी मोहल्ला मे, ग्राम कुम्हरवारा की मुख्य बस्ती मे, ग्राम पंचायत सलैया के ग्राम कछारगांव मे, ग्राम निमास की मुख्य बस्ती मे नलकूप खनन कार्य कराने के निर्देश दिए है।

More Stories
चिकित्सा छात्रों को समय से योजनातर्गत छात्रवृत्ति का भुगतान करें सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*
श्री महेंद्र कुमार चौहान एडवोकेट को न्यायिक क्षेत्र में SC/ ST के प्रकरणों मे उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयो
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र अंतर्गत भारतरत्न, क्रांतिसूर्य, महामानव डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई….