Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जीव मात्र कल्याण के लिए हनुमान चालीसा,दुर्गा चालीसा के पाठ हुए।
मुख्यमंत्री द्वारा 775 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया।

लोकेशन :-मनावर।

एस पाटीदार रिपोर्टर

विओ :- श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज ,बाबा जी , अंबिका आश्रम, श्री बालीपुर धाम मे जन्मोत्सव पर
भू देवताओं, साधकों ,भक्तों द्वारा जीव मात्र कल्याण के लिए 4 मार्च तक 18 लाख एवं 5 और 6 मार्च तक 34 लाख जप ,अनुष्ठान किया गया हनुमान चालीसा के सवा लाख पाठ ,दुर्गा चालीसा के सवा लाख पाठ तथा 108 रामायण पाठ, गुरु मंत्र, जप किया। श्री योगेश जी महाराज ने बताया कि यह कार्य अद्भुत, अकल्पनीय,आश्चर्यजनक है। बाबा जी की कृपा दृष्टि से यह सब कार्य पूर्ण हुआ। रुद्राभिषेक मे कैलाश विजयवर्गीय, रमेश चंद मेंदोला उपस्थित हुए।
।।। माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अम्बिका आश्रम बालीपुर धाम में आए और वहां पर एक बिल्व वृक्ष का पौधा लगाया । उनहोने 775 करोड़ के योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बालीपुर धाम अद्भुत स्थल है ।इस धाम में आकर मैं धन्य हो गया हूं ।यह ऊर्जा का क्षेत्र है जहाॅ
संतों का निवास रहता है ।संत श्री योगेश जी महाराज द्वारा छह जिलों में नशा मुक्ति अभियान के तहत तथा धर्मांतरण रोकने के लिए विगत 12 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। लंदन से प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया गया जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड में ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कार्य सरकार नहीं कर सकती, वह बालीपुर धाम के संत ने कर दिया है। शीश नवाकर गुरूदेव से आशीर्वाद लिया ।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह भी मौजुद थी। उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ,प्रभारी मंत्री प्रभु राम चौधरी, ,राजीव यादव, सरदार सिंह मेडा, रंजना बघेल ,जयदीप पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी, छत्तर सिंह दरबार, गजेंद्र सिंह पटेल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी सद्गुरु सेवा समिति के अध्यापक जगदीश पाटीदार ने दी।