अनुसूचित जाति के आवेदक के जमीन नामांतरण संबंधी शिकायत पर जनसुनवाई में हुई कार्यवाही
अभिषेक नायक रिपोर्टर



================
कटनी( 07 मार्च )- अनुसूचित जाति के एक आवेदक के जमीन नामांतरण संबंधी एक शिकायत के प्रकरण में लोक सेवा प्रबंधन को गलत प्रतिवेदन और जानकारी देने पर कलेक्टर ने कड़ी कार्यवाही करते हुए संबंधित हल्का पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और बहोरीबंद तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
आज जनसुनवाई दौरान राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा दौरान आवेदक राजेंद्र कुमार चौधरी निवासी ग्राम सिंदुरसी तहसील बहोरीबंद के नामांतरण संबंधी लंबित शिकायत में कलेक्टर ने पाया कि हल्का पटवारी आकांक्षा शुक्ला द्वारा नामांतरण के संबंध में गलत प्रतिवेदन और जानकारी लोक सेवा प्रबंधन को दी है। जिस पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से पटवारी को निलंबित करने और एसएलआर को इस संबंध में आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए। साथ ही इसी प्रकरण में बहोरीबंद तहसीलदार पूर्वी तिवारी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने भी निर्देश दिए हैं।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*