Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने अलग-अलग जगह पर दिया धरना मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर भी कांग्रेसियों ने गंम्भीर आरोप लागए है,

ग्वालियर जिले के डबरा अनुभाग में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डबरा के द्वारा सबसे पहले शहर के अग्रसेन चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर हुई FIR के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया, सर्वप्रथम डबरा विधायक सुरेश राजे ने वृन्दासहाय कॉलेज में जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके उपरांत अग्रसेन चौराहे पर धरना दिया। जिसमें विधायक सुरेश राजे के साथ ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, राकेश रावत, केदार रावत, जिला प्रवक्ता दिव्यांक द्विवेदी, बंटी राजपूत, अशोक नगरिया, केशव बघेल, घनश्याम भार्गव,सत्येंद्र दुबे अवतार रावत,जमील खां, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित हुए।

वही पर जिले के बिलौआ मंडल में भी अपने मुखिया पर हुई fir का विरोध कांग्रेसियों ने किया है, और इसे सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने बताया है,कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के तत्वधान में आज प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश कांग्रेस के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ झूठी एफ आई आर दर्ज किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया है,प्रदेश कांग्रेस के मुखिया द्वारा प्रदेश की जनता को कोरोना की सच्चाई बताएं जाने एवं भाजपा की झूठ का पर्दाफाश किए जाने पर भाजपा द्वारा कमलनाथ पर झूठी f.i.r. कराई गई है, जिसके विरोध में आज सभी बिलौआ ब्लॉक के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वरा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पार्क बिलौआ में धरना दिया है, इस अवसर पर बिलौआ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिनेश भार्गव राजेंद्र सिंह मिलन (जाटव) संभागीय संयोजक ग्वालियर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अ जा विभाग रामवतार मिलन पूर्व पार्षद गजराज सिंह जाटव योगेश मिलन रघुवर सिंह जाटव राजू जाटव सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता बिलौआ मंडल के मौजूद रहे है।