Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रचार-प्रसार एवं ई-केवाईसी को देवे प्राथमिकता – कलेक्टर अवि प्रसाद
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

अभिषेक नायक रिपोर्टर

==================

कटनी ( 10 मार्च ) – जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में आहूत की गई । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, आयुक्त, नगर पालिक निगम, एस0डी0एम0 बहोरीबंद, विजयराघवगढ, कटनी, ढीमरखेड़ा, जिला कार्य्रम अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लीड बैंक मेनेजर, समस्त तहसीलदार, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, समस्त परियोजना अधिकारी, समस्त सी0एम0ओ0, जिला प्रबंधक, एन0आई0सी0 एवं प्रबंधक, ई-गर्वेनेन्स उपस्थित रहे।
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रचार-प्रसार एवं ई-केवाईसी (आधार नंबर को समग्र आई0डी0 संख्या से लिंक करवाना) को प्राथमिकता प्रदान करें तकि जिले की संभावित सभी पात्र महिला हितग्राहियों को सरलतम रूप से योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।
विदित हो कि लाड़ली बहना योजना अंतर्गत म0प्र0 की स्थाई निवासी विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाक शुदा, परित्यक्ता) जो कि 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु वर्ग की हो, परिवार की सम्मिलित वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक न हो, को प्रतिमाह 1000 रूपये प्रदाय किया जायेगा।
योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदिका के पास परिवार की समग्र आई0डी0 का आधार कार्ड संख्या से लिंक होना अनिवार्य है। साथ ही आधार बेस्ड भुगतान डी0बी0टी0 इनेबल्ड बैंक खाता में किया जावेगा हितग्राहियों से अपेक्षा है कि बैंक शाखा के माध्यम से अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाकर डी0बी0टी0 इनेबल्ड करवा लेवें । इस हेतु उपस्थित लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया गया कि बैंक शाखाओं में पहुंचने वाली हितग्राही महिलाओं की सुविधा एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करवाने का प्रयास करें ।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा 12 मार्च 2023 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वार्ड दरोगा, रोजगार सहायक द्वारा योजना के तहत सर्वे कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । नगरीय निकाय के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर समग्र आई0डी0, व्यक्तिगत समग्र आई0डी0, आधार कार्ड, स्वयं का आधार लिंक्ड डी0बी0टी0 इनेबल्ड बैंक खाता लिंक करने का कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए ।
अगले क्रम में दिनांक 11 मार्च 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का कार्य संपादित करने हेतु जिला स्तरीय वीडियों कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है ।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में लाडली बहना योजना 2023 के फार्म निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे, जो आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के माध्यम से प्राप्त होंगे ।