Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर

लोकेशन-उमरेठ/परासिया ♦️ *जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद पूर्व जनपद सदस्य विक्की चौहान हुए जख्मी*

उमरेठ थाना क्षेत्र के पटपड़ा के पूर्व जनपद सदस्य बुधनाथ चौहान पर पारिवारिक विवाद के कारण दोपहर लगभग 3:00 बजे कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया,जिसमें बुध्दनाथ विक्की चौहान को सिर एवं शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोंटे आई, इलाज के लिए विक्की चौहान को परासिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । पूर्व जनपद सदस्य की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा
जिला अस्पताल भेजा गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के चलते विवाद उक्त हुआ। जमीन को
लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जमीन का मामला न्यायालय में भी लंबित है । लेकिन परिवार में आपसी रंजिश इतनी ज्यादा बढ़ गई कि नौबत जान लेवा हमला तक आ गई । ♦️ *उमरेठ थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस कर रही है मामले की*

उमरेठ थाना प्रभारी श्री खेलचंद पटले ने बताया कि डोमरी निवासी यदुवंशी परिवार ने बुध्दनाथ चौहान के परिवार से जमीन खरीदा है,उक्त जमीन की रजिस्ट्री भी डोमरी निवासी के नाम पर हो चुकी है,परन्तु यह विवादित जमीन का प्रकरण पूर्व से ही कोर्ट में लंबित है।और आज इसी के कारण दोनों पक्षों में विवाद हो गया जिसमें पूर्व जनपद सदस्य श्री चौहान को चोंटे आई, तो वहीं दूसरे पक्ष को भी मामूली चोंटे आई उमरेठ पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है। ♦️ *बुध्दनाथ चौहान शोशल मीडिया पर किया पोस्ट*

पूर्व जनपद सदस्य श्री विक्की चौहान ने शोषल मीडिया पर एक पोस्ट में डोमरी निवासी शंभू यदुवंशी एवं चारगांव निवासी बलराम यदुवंशी शिक्षक के द्वारा हमला किया जाने किया है
उल्लेख ।