नगर में निकाली गैर, टोली बनाकर घर-घर पहुंचकर लगाया एक दूजे रंग गुलाल
स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

खिलचीपुर। नगर में रविवार को रंग पंचमी पर्व बड़े ही धूमधामक से एवं उत्साह के साथ यह पर्व मनाया गया जहां पर बराई माता सेवा समिति के सभी सदस्यों ने रंग पंचमी पर्व पर एक दुजे को रंग गुलाल लगा कर मनाया । वही बराई माता सेवा समिति के सदस्यों ने टोली के द्वारा सभी दोस्तों को पकड़ पकड़ कर घर पहुंच कर रंग गुलाल लगाया ओर नगर में गेर निकाली गई। वही महाकाल समिति के द्वारा नगर में गैर निकाल कर खुब रंग गुलाल उड़ाया, वही अलग-अलग टोलियों ने ढोल,नगाड़ों के साथ ग़ैर निकली। रविवार का दिन होने से लगभग सभी दुकानें बंद रखी गई जिससे व्यापारियों ने भी जमकर रंग पंचमी का आनंद उठाया। वही महिलाएं भी पीछे नहीं रही उनमें भी यह उत्साह देखने को मिला जहां पर महिलाओ ने भी एक दुजे की टोली बनाकर दुसरी महिला को पकड़ कर रंग लगाया। वहीं पर भला बच्चे भी कैसे पीछे रहते खासकर के बच्चों में ज्यादा यह उत्साह देखने को मिला जहां पांच छे बच्चों की टोली ने गलियों में घूम घूम कर दूसरे बच्चों को पकड़कर एक दूजे को रंग लगाया। इस दौरान बुजुर्ग महिला पुरुष ने भी त्योहार मनाया,छोटो ने बड़ों को माथे पर तिलक लगाया पेपर छुये तो बडो ने आशीर्वाद दिया जो यह त्यौहार बड़े ही उत्साह और उमंग के मनाया गया जो सुबह ग्यारह बजे से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। वही नगर की कई गलियों एवं बाजारों में हुर्रियो की टोली ने गैर निकाली गई जहां पर ढोल नगाड़े डीजे की गानों धुन पर जमकर डांस किया वही नगर के मुख्य चौराहे पर बाजारों में जगह जगह मुख्य चौराहे पर पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार की हुल्लड़ गदर ना हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन के जवान एवं नगर रक्षा समिति गार्ड पहरे तैनात किए गए थे। बड़े धुम धाम उत्साह आनंद के साथ त्यौहार मनाया गया।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप