Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मंयक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं श्री मोहन सारवान एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पार्वती उप निरीक्षक विक्रम आदर्श को थाना पार्वती में लंबित गुम बालक एवं बालिकाओ की तलाश करने हेतु दिशा निर्देश दिये थे।
उपरोक्त दिशा निर्देश के पालन में थाना पार्वती पुलिस द्वारा अप क्र 90/23 धारा 363 भादवि में नाबालिग अपहर्ता को पीथमपुर से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त की है ।

घटना क्रम – दिनाँक 04.03.23 को ग्राम सेवदा निवासी फरियादी द्वारा रिपोर्ट लेख कराई गई थी कि उसकी नाबालिग बहन को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था ।

पुलिस द्वारा कार्यवाही – उक्त प्रकरण में अपहर्ता एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय कर अपहर्ता की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई तथा तकनिकी सहयोग प्राप्त किया जिसके परिणामस्वरुप संदेही के पीथमपुर के पास होने की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम को पीथमपुर रवाना किया गया जहाँ आईसर चौराहा रोड के पुल के पास से अपहर्ता को संदेही आरोपी के कब्जे से दस्तयाब करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई । उक्त अपराध में विधि अनुसार अनुसंधान कार्यवाही कर अपहर्ता को उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया है । तथा अपराध में प्रयुक्त डिसकवर मोटरसाईकल को विधिवत जप्त की गई है ।

नाम आरोपी – कान्हा उर्फ कन्हैय्या पिता रामचरण मीणा उम्र 27 वर्ष नि. हाल ग्राम सेवदा

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती उनि विक्रम आदर्श ,उनि बाबुलाल परमार , आर 200 राहुल , आर 479 जितेन्द्र परमार ,आर 213 संजय ,आर 179 रामबाबु , आर. 55 अनिल, आर 433 सोमपाल, आर 429 राजकुमार ,म.आर 756 रंजना , म.आर 812 रितु एवं थाना पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।