मुकेश अम्बे रिपोर्टर


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग जिला बडवानी के द्वारा अर्जून पैलेस बडवानी में बुधवार को विश्व उपभोक्ता दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नापतौल विभाग के कैलाश मुकाती नापतौल निरीक्षक के द्वारा उपभोक्ताओं को सामग्री की तौल करते समय क्या क्या सावधानिया रखनी चाहिए तथा तौल में किस प्रकार से ठगी हो सकती है इस सम्बंध में जानकारी दी गई।
उर्जा विभाग से श्री स्वप्निल डावर उपयंत्री के द्वारा बिजली के मीटर में खराबी, बिजली चैरी, एवं बिजली बीलों में गडबडी के संबंध में अवगत कराया गया। श्री पंकज अंचल खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, मानक दर, पैकेजिंग एक्ट, एवं एक्सापाईरी डेट के संबंध में जानकारी दी गई।
डॉ. जयराम बघेल प्रोफेसर पीजी कॉलेज के द्वारा उपभोक्ताओं को ठगी होने पर किस फोरम पर शिकायत करनी चाहिए तथा उसका निराकरण कैसे होगा क्या राहत मिल सकती है इस संबंध में बताया गया। श्री लोकेन्द्रसिंह झाला के द्वारा राशन की चेन सप्ताईज के बारे में जानकारी दी गई एवं गुलाबचन्द्रव गुप्ता सदस्य उपभोक्ता हितेषी मंच के द्वारा गैस सिलेण्डरों की सुरक्षा संबंधित, सामग्री क्रय के बील लेने के संबंध में, बिजली के बिलो में गडबडी तथा उपभोक्ताओं को सामग्री क्रय के समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में बतया गया तथा अंत में दयाराम चौहान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के द्वारा उपभोक्ता, संरक्षण अधिनियम 2019 में उपभोक्ता को प्राप्त अधिकार, उनकी सुरक्षा, दायित्व, जुर्माना, सजा एवं दण्ड के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में भोला मण्डलोई, वंदना बुंदेल एवं मुकेश चौहान कनिष्ठं आपूर्ति अधिकारी, संजय बडोले, प्रदीप कुमरावत, राहुल सोनवाने विभागीय कर्मचारी, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी के कर्मचारी, सेल्समेंन एवं बडी संख्या में ग्रामीण एवं नगरीय उपभोकता उपस्थित रहें।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।