Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

श्री सागरवशिय माली समाज के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह समाज में फेली कुरितियों को बन्द करने का लिया संकल्प मां सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली

संजय गेहलोद रिपोर्टर

आलीराजपुर नि.प्र.। सागर वंशीय माली समाज के द्वारा होली मिलन एवं माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई। माली समाज आलीराजपुर के द्वारा होली मिलन कायर्क्रम श्रीनाथ गाडर्न में रखा गया, जिसमें कुक्षी, नानपुर, राणापुर, उज्जैन, खरगोन एवं गुजरात से समाजजन पधारे। कायर्क्रम श्रीनाथ मैरिज गाडर्न बहारपुरा में सहभोज रखा गया, उसके पश्चात समाज के सभी जनो ने एकत्रित होकर भारत की सवर्प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 126 वी पुण्यतिथि मनाई जिसमें माली समाज अध्यक्ष कुक्षी एवं माली समाज अध्यक्ष नानपुर ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर फूल अपिर्त कर विनम्र श्रद्धांजलि अपिर्त की। तत्पश्चात माली समाज राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम जी माली द्वारा सावित्रीबाई फुले के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा किए गए समाज सुधार एवं महिला उत्थान के लिए अनेक कायोंर् का उल्लेख किया एवं पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले की जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक बनाने हेतु महाराष्ट्र सरकार ने 50 करोड़ का बजट पास किया है, यह जानकारी श्री घनश्याम जी माली ने सभी समाज जन को बताई जिससे सभी समाज जन हर्ष के साथ झूम उठे ।
श्री घनश्याम जी माली द्वारा एक विशेष जानकारी प्रदान की गई जो कि इंदौर में माली समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह कायर्क्रम 18 मार्च 2023 को होना है, उक्त कायर्क्रम की जानकारी भी दी गई। तत्पश्चात होली मिलन कायर्क्रम समाज जन में गमी के घरवालों को सांत्वना देने समाज के लोग सभी के घर जाकर रंग गुलाल लगाकर सभी समाज आपके साथ है यह विश्वास दिलाया एवं आगामी दिनों में शुभ कार्य के लिए उन्हें अब कोई बंधन नहीं रहेगा। सभी गमी वालों घरों के मुखिया के द्वारा समाज को सप्रेम राशि प्रदान की गई एवं अरविंद माली के द्वारा तीनो समाज के अध्यक्ष को गैस की टंकी प्रदान की गई ।
कायर्क्रम में माली समाज अध्यक्ष नानपुर कुक्षी समाज के विनोद जी माली ने अपने विचार व्यक्त किए एवं आलीराजपुर समाज के अध्यक्ष द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को बंद करने का संकल्प लिया एवं युवाओं को व्यसनों से दूर रहने का आग्रह किया एवं संकल्प दिलवाया।
कायर्क्रम का संचालन राहुल तिलोरिया एवं नवयुवक संगठन के अध्यक्ष संदीप सांखला द्वारा किया गया एवं कायर्क्रम का आभार राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के जिला मंत्री रामनारायण माली द्वारा आभार प्रदशर्न किया गया। समाज के सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं प्रदान की, जिसमे महिलाएं युवक युवतियों एवं समाज के सभी समाज जनों ने अपनी ने सहभागिता की।