Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नपा ने वार्ड 13, 16 एवं 17 मे लगाए समग्र केवाईसी के शिविर

किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा / आप सभी मातृशक्तियों को शासन द्वारा चलाई जा रही जनहितेषी लाड़ली बहन योजना का लाभ प्राप्त करने मे कोई असुविधा ना हो इस हेतु नगरपालिका द्वारा प्रत्येक वार्ड मे शिविर लगाकर आपके दस्तावेजों मे सुधार का कार्य लगातार किया जा रहा हैl यह कार्य 25 मार्च से पहले पूर्ण होना है ताकि आप सभी समयसीमा मे सम्बंधित योजना का फ़ार्म डालकर लाभ प्राप्त कर सके l
इस आशय के विचार विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड क्रमांक 17 राठौर धर्मशाला मे आयोजित शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओ को सम्बोधित करते हुवे व्यक्त किए l नगरपालिका द्वारा आज वार्ड क्रमांक 13, 16 एवं 17 मे नागरिको की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुवे शिविर लगाए गए है l श्री मेवाड़ा ने बताया की 25 मार्च तक नगर के सम्पूर्ण वार्ड मे शिविर के माध्यम से केवाईसी का काम किया जायेगा, आप सभी शांतिपूर्वक समग्र आईडी मे सुधार का काम करवाकर योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेवे l शिविर के दौरान महिलाओ की भीड़ बढ़ते देख वार्ड पार्षद अंजली चौरसिया ने सक्रियता दिखाते हुवे स्वयं ने मौर्चा संभाला और महिलाओ की समग्र आईडी की केवाईसी की l इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वार्ड पार्षद अंजली चौरसिया, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाडा, गिरजा कुशवाह, विशाल चौरसिया, माखन कुशवाह, देवकरण पहलवान, सुमित मेहता, दीपक सोनी, जितेन्द्र कुशवाह, तृप्ति सोनी ने शिविर मे उपस्थित महिलाओ को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान भी किया l