शकील खान रिपोर्टर




अभी समय विशेष चल रहा है और इस समय में हमको अधिक से अधिक गायत्री मंत्र की साधना करनी चाहिए विश्व की सारी समस्याओं का समाधान गायत्री मंत्र कर सकता है। आगामी चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने वाली जिसमें गायत्री परिवार के सभी साधक नवरात्रि के 9 दिन में 24000 गायत्री मंत्र का जप करना है ।27 माला रोज गायत्री मंत्र का जप करें और रामनवमी के दिन अपने अनुष्ठान की पूर्णाहुति करें।
उपरोक्त विचार गायत्री परिवार के साधना आंदोलन के जिला प्रभारी श्री प्रभाकर सोनाने द्वारा गायत्री शक्तिपीठ मनावर में कार्यकर्ता गोष्ठी में व्यक्त किए। उन्होंने आगे बताया कि पहला सुख निरोगी काया, हमें स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति,और नाड़ी शोधन प्राणायाम भी करना चाहिए। उन्होंने साधना और स्वास्थ्य के ऊपर से विस्तार से चर्चा की प्राणायाम और योग के ऊपर विस्तार से बताया। कार्यकर्ता गोष्ठी का शुभारंभ दीपक जलाकर प्रारंभ किया गया।गोष्ठी का
संचालन गिरधारी लाल मालवीय ने किया। आभार विजय सिंह सोलंकी ने माना। कार्यकर्ता गोष्ठी में प्रताप सिंह अंचल,डॉ. धन्नालाल पाटीदार, सुखदेव राठौड़, रमेश नरगेश, राकेश पुरोहित, पदम सिंह वास्केल एवं क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है