Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर ऋषि गर्ग ने टिमरनी के रैन बसेरा में वार्ड क्र. 3,4,5 एवं 6 मे आयोजित वार्ड चौपाल में नागरिकों की समस्याएं सुनी। वार्ड चौपाल में 500 से अधिक नागरिकगणों ने उपस्थित होकर अपनी समस्या से कलेक्टर ऋषि गर्ग को अवगत कराया। उन्होंने मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने व सभी आवेदनों को शिकायत पंजी मे दर्ज करने के निर्देश दिये।
वार्ड चौपाल मे नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष जयंत राजा कौशल, समस्त पार्षद, ए.डी.एम. प्रवीणफुल पगारे, अनुविभागीय अधिकारी महेश बडोले, तहसीलदार रितू भार्गव, जिला खाद्य अधिकारी मौजूद थे।


चौपाल में वार्ड क्र. 4 मे श्रीमति रेखा मालवीय पति केशव मालवीय के द्वारा संबल कार्ड हेतु कलेक्टर महोदय के समक्ष आवेदन दिया गया। कलेक्टर ने तत्काल मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 अंतर्गत प्राप्त आवेदन का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। वार्ड चौपाल में श्री सजीत पिता सुखराम कैथवास एवं श्रीमति अवंति बाई पति राजू कैथवास वार्ड क्र. 4 के द्वारा वार्ड चौपाल मे कलेक्टर के समक्ष विकलांगता प्रमाण पत्र हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर उन्होंने वार्ड चौपाल में सम्बंधित को विकलांगता प्रमाण पत्र तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । चौपाल में श्री बलराम पिता चंपाराम चौहान ने वार्ड चौपाल मे संबल कार्ड के लिए कलेक्टर श्री गर्ग से अनुरोध किया। मौके पर ही संबल कार्ड स्वीकृत कर वार्ड चौपाल में ही उपलब्ध कराया गया।
विट्ठल नगर कालोनी के निवासीयों की नवीन नल कनेक्शन हेतु समस्या का किया गया समाधान
वार्ड चौपाल में वार्ड क्रं. 04 विट्ठल नगर कालोनी के निवासीयों के द्वारा सामूहिक रूप से कलेक्टर श्री गर्ग के समक्ष उपस्थित होकर कालोनी में पेयजल सुविधा हेतु नवीन नल कनेक्शन दिये जाने हेतु आवेदन दिया गया था। इस पर उन्होंने द्वारा कालोनीवासियों को नवीन नल कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया।


वार्ड चौपाल में उपस्थित हितग्राहियों के जारी किये गये जाति प्रमाण पत्र
चौपाल में हितग्राही श्री विशाल पिता संतोष पवार, अंकित पिता गुरूप्रसाद मालवीया, श्यामलाल पिता गेंदालाल, अंकित ज्ञानेन्द्र बौरासी, विनय पिता शिवकरण कनेरे, कुल 7 हितग्राहियों के आवेदन पत्र प्राप्त हुये जिसका कलेक्टर द्वारा मौके पर तत्काल निराकरण किया जाकर हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
वार्ड चौपाल मे उपस्थित हितग्राहियों के नामांतरण स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराये गये
वार्ड चौपाल मे श्री सुरेशचन्द्र वार्ड क्र. 5 एवं श्री रमेशचन्द्र वार्ड क्र. 7 दो हितग्राहियों का नामातंरण स्वीकृति पत्र जारी कराया गया।


वार्ड चौपाल मे निराश्रित दिव्यांग को दोनो समय निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए
वार्ड क्र. 4 के विकलांग एवं निराश्रित श्री देवलाल पिता चन्ना अपनी समस्या को लेकर परिवार में कोई भी सदस्य नहीं होने के कारण भोजन बनाने एवं अन्य व्यवस्था किये जाने में कठिनाई का सामना करने हेतु कलेक्टर के समक्ष मे निवेदन किया गया था। इस पर उन्होंने उनकी बातो को ध्यान पूर्वक सुनकर तत्काल उन्हें मध्यान भोजन व्यवस्था अंतर्गत दोनो समय भोजन उपलब्ध कराने हेतु संबधित अधिकारी को निर्देशित कर निराश्रित व्यक्ति की समस्या का तत्काल समाधान किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍