हरदा जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक हुए मौसम में बदलाव के चलते तेज आंधी तूफान और बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई जिससे कई किसानों की चिंता और अधिक बढ़ गई। विगत कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते मौसम विभाग के द्वारा पूर्व में भी अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन आज दोपहर 4 बजे से तेज आंधी तूफान और बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि लगभग 30 मिनट तक चली।
जिससे किसानों की परेशानी बढ़ना स्वाभाविक बात है। वही खेतों में खड़ी फसलें ओलावृष्टि के चलते प्रभावित हुई हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन