ब्यूरो चीफ मुकेश अंबे



राजपुर -जनपद पंचायत राजपुर के समस्त रोजगार सहायक 21 मार्च से 31 मार्च तक अपनी 5 लंबित मांगों को त्वरित करवाने हेतु करेंगे कलम बंद अवकाश।
राजपुर के मोहनलाल मकासरे ने बताया की
प्रदेश के आव्हान पर रोजगार सहायक संगठन राजपुर के कर्मचारी 21मार्च से 31 तक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 10 दिवस के अवकाश पर चले जायेंगे इसको लेकर और अपनी लंबित मांगों को लेकर हमने राजपुर जनपद पंचायत CEO को ज्ञापन भी दिया
उन्होंने बताया की रोजगार सहायक पिछले पांच वर्षों से शासन प्रशासन से वेतन वृद्धि, सहायक सचिव के पद पर नियमितिकरण की मांग करते चले आ रहे है,लेकिन उनकी यह मांगे अब तक पूरी नहीं हुई है । रोजगार सहायकों का कहना है कि वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश की एक प्रमुख कड़ी है, जिनके द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं का कार्य जमीनी स्तर पर पूर्ण किया जाता है ।शासन की मुख्य योजना मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, संबल योजना, समग्र पोर्टल, आयुष्मान योजना, पेंशन योजना सहित कुल 23 योजनाएं रोजगार सहायक द्वारा नौ हजार के अल्प मानदेय में पूर्ण की जा रही है। जो आज मंहगाई के दौर में अल्प मानदेय बहुत कम है । इसलिए उन्हें अपने शोषण के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है । ज्ञापन सौंपने के दौरान रोजगार सहायकबालू सिंह सेनानी
गजानन मोरे
जगदीश काग
संजय यादव
सुश्री रंजना सोलंकी
मोहन लाल मकासरे
आदि रोजगार सहायक उपस्थित थे ।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया