Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*कोरोना योद्धा सेवा सम्मान,, डॉक्टर रश्मी नेमा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी छिंदवाड़ा*

 

छिंदवाड़ा —कोविड-19 संक्रमण के वर्तमान काल में संक्रमण से बचाव एवं संक्रमित को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो इस हेतु आयुष विभाग मध्यप्रदेश लगातार प्रयास कर रहा है | त्रिकटु चूर्ण ,गिलोय वटी का लाभ संक्रमित व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य पूर्व से ही चल रहा है अब इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर किशोर गाडवेल के आदेश अनुसार व डॉ रश्मि नेमा के मार्गदर्शन में आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मालनवाडा के योग प्रशिक्षक डॉ पवन नेमा द्वारा निशुल्क ऑनलाइन योगा क्लास भी संचालित की जा रही है, जिसे मालनवाडा एवं जिला छिंदवाड़ा के संक्रमित रोगियों के श्वसन संस्थान को स्वस्थ रखने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व मस्तिष्क को प्रसन्न एवं सकारात्मक बनाने हेतु योगाभ्यास प्राणायाम कराया जा रहा है उपरोक्त कार्य की प्रशंसा शासकीय स्तर पर माननीय शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से की गई एवं डॉ रश्मि नेमा को कोरोना योद्धा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान डॉ रश्मि नेमा जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर किशोर गाड़वेल के हंसते प्राप्त हुआ | ज्ञात हो कि डॉ रश्मि नेमा द्वारा वर्तमान में भी कोविड-19 संक्रमित मरीजों की सेवा का कार्य निरंतर जारी है उनकी इस उपलब्धि पर सभी सामाजिक बंधुओं जिला आयुष अधिकारी एवं मालनवाड़ा स्टाफ के द्वारा उन्हें बधाई दी गई।