*छिंदवाड़ा में अनलाॅक के साथ हुआ जिले के सबसे बड़े जन सहायता भोग का समापन*
*साढ़े तीन लाख भोग पैकेट पर जाकर थमा बड़ी माता के अन्नपूर्णा यज्ञ का सिलसिला*
*बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट ने जताया समस्त सहयोगियों का आभार*
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश सहित जिले में अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है कुछ पाबंदियों के साथ शहरों को अनलॉक किया जाना शुरू कर दिया गया है उसी कड़ी में छिंदवाड़ा में भी अनलॉक जारी है जिसके चलते विगत एक माह से नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर द्वारा वितरित किये जाने वाले जन सहायता भोग का समापन सोमवार रात्रि 8 बजे अध्यक्ष संतोष सोनी व सचिव राजू चरणागर के द्वारा महाआरती करने के पश्चात किया गया। इस वृहद अभियान के दौरान तीन लाख पचपन हजार पैकेट का वितरण, सेनेटाइजेशन, दवाई वितरण, सभी जरूरत मंद व्यक्तियों की मदद ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा कोरोना की दूसरी लहर में किया गया।
श्री बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष सोनी ने आभार व्यक्त करते हुआ कहा कि मंदिर ट्रस्ट उन सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभारी है जिन्होंने किसी भी रूप से इस कठिन समय मे मानवता की सेवा में अपना अंश लगाया है तथा इस जन सहायता भोग के संकल्प से समाहित अन्नपूर्णा यज्ञ में अपनी आहूति दी है। मंदिर ट्रस्ट आभारी है उन सभी दानदाताओं का जिन्होंने मंदिर ट्रस्ट को बिना मांगे ही तन मन अथवा धन से अभूतपूर्व सहयोग दिया।
उन्होंने आगे बताया कि श्री बड़ीमाई के सेवादारों ने अपने मजबूत इरादों के बल पर एक इतिहास रच दिया, जब लोग घर से बाहर नही निकलते थे तब सभी सेवादारों ने जो हौसला दिखाया है वो प्रणम्य व अनुकरणीय है। हर सुबह हमारे संकल्प के लिए चुनोतियों की एक नई परीक्षा शुरू होती थी पर आप सभी के निरंतर सहयोग से संकल्प भी प्रतिदिन मजबूत होते गया आप सभी के सांझा प्रयासों से इस संकट की घड़ी में भी हम सभी ने मिलकर सेवा एवं सहयोग की एक नई इबारत लिखी।
श्री सोनी ने शासन प्रशासन, मीडिया तथा समस्त नगरवासियों को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिस तरह से शासन प्रशासन से जुड़े सम्माननीय अधिकारी कर्मचारी गणों का सहयोग मंदिर ट्रस्ट को मिला यह अकल्पनीय है, मीडियाकर्मियों द्वारा निरंतर कवरेज व रिपोर्टिंग करने पर भी विशेष धन्यवाद है। वहीं उन्होंने समस्त नगरवासियों से मिले सहयोग व दुआओं के लिए सभी का आभार जताया एवं मातारानी से सभी को स्वस्थ रखने की कामना की।

More Stories
*देवगढ़ में आबकारी दल की कार्यवाही, देशी विदेशी मदिरा सहित महुआ शराब बरामद*
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में एक गर्भवती माता ने चार बच्चे को जन्म दिया।
आलमारी,कुलर सुधारने वाले गिरोह ने कि थी दिन मे चोरी कोतवाली पुलिस ने 5,50,000/- के माल सहित अनुपपुर ,बालाघाट से किये गिरफ्तार