अभिषेक नायक रिपोर्टर



आज बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम तेवरी में ब्लांक स्लीमनाबाद कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे राहुल गांधी जी के सच बोलने पर बीजेपी द्वारा षड़यंत्र पूर्वक लोकतंत्र को तार तार करते हुये राहुल गांधी जी की संसदीय सदस्यता को खत्म किया गया जिसके विरोध में आज 25 मार्च को तेवरी में ब्लॉक कांग्रेस स्लीमनाबाद के नेत्रत्व में बीजेपी सरकार की तनाशाही व अलोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया, साथ ही साथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काली पट्टी बांधकर मोदी सरकार का विरोध किया व नगर भृमण किया गया !
इस दौरान ब्लॉकाध्यक्ष स्लीमनाबाद पं. प्रदीप त्रिपाठी, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, सोशल मीडिया समन्वयक आदित्य दुबे, अमित गर्ग, भुवनेश्वर गर्ग, अनुराग मिश्रा, प्रशांत जैन, आकेश जैन, दीपक तिवारी, अभिषेक दुबे, राकेश साहू, रणजीत यादव, सुमित तिवारी, रविंद्र नाथ झारिया, कमलेश चक्रवर्ती, संतोष झारिया, हरिसिंह ठाकुर, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, चिंतकुमार झारिया, नरेश पटेल, मणिशंकर गुप्ता आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे !

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया