पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी। शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ मैं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत डॉ सुषमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर ए के सिंह एवं सुमन पुरवार के सहयोग से विद्यार्थियों को जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में विद्यार्थियों को जैविक फफूंद नाशक ट्राइकोडरमा विर्डी एवं गोमूत्र से उगरा उक्ठा जड़ सड़न पौध गलन आदि रोगों के नियंत्रण तथा जैव उर्वरकों कल्चर से फसल उत्पादन में 15 से 20% वृद्धि के लिए कम लागत तकनीकी के अंतर्गत दलहनी फसलों में राइजोबियम एक दलीय फसलों में एजेंटों वेक्टर तथा सभी फसलों में फासफेटिका कल्चर से बीज उपचार तथा मिट्टी नमूना लेने की विधि का तकनीकी जानकारी का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। पांच पत्ती काढ़ा जैविक कीटनाशक बनाने के लिए नीम अकौआ धतूरा सीताफल करंज आदि की पत्तियों से कीटनाशक बनाने का प्रयोग करके दिखलाया गया। महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा जैविक खेती एवं स्वरोजगार विषय पर रामसुख दुबे जैविक कृषि विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों को स्वरोजगार आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबन के लिए व्याख्यान दिया गया।

More Stories
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार