Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सोमवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में गठित जांच दल द्वारा हरदा और टिमरनी शहर में होटल व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच खाद्य विभाग के अधिकारियो द्वारा की गई।
जिला आपूर्ति अधिकारी  एस बी वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चांडक चौराहा घंटा घर से शब्बीर खान की गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप में 8 नग एवम सोनी सायकल स्टोर में 9 नग गैस सिलिंडर अवैध रुप से भंडारित पाए गए जिनका उपयोग अन्य छोटे गैस सिलिंडरों में गैस ट्रांसफर करने एवम अधिक दामों में विक्रय करने के उद्देश्य से किया जा रहा था मौके पर गैस सिलिंडर एवम रिफिलिंग पिन मय रेगुलेटर पाइप के जप्त किए गए।


गणगौर स्वीट घंटा घर हरदा, बबली जूस एंड चाइनीज प्वाइंट टिमरनी एवम भोले टी स्टाल टिमरनी से 6 घरेलू गैस सिलिंडर का व्यवसायिक उपयोग करने के कारण जप्त कर प्रकरण बनाया गया। आज की कार्यवाही में कुल 23 गैस सिलेंडर जप्त किए गए। जांच कार्य कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी  गीतराज गेडाम, प्रशांत सिंह कुशवाह, श्रीमती अमृता भट्ट एवम नियुक्ति उमाहिया द्वारा की  गई।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍