Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कक्षा 5वी व 8वीं की परीक्षाएं 25 मार्च से प्रारम्भ, राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार कक्षा 5 वी व 8 वीं की परीक्षाएं शनिवार से प्रारम्भ होने जा रही है। जिला परियोजना समन्वयक  मुकेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिये जिले में कुल 116 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, जिसमें हरदा विकासखण्ड में 36, खिरकिया में 32 व टिमरनी में 44 परीक्षा केन्द्र शामिल है। कक्षा 5 वीं में कुल 10868 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से शासकीय स्कूलों के 6422 तथा अशासकीय स्कूलों के 4446 विद्यार्थी शामिल है। इसी तरह कक्षा 8 वीं में कुल 10304 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से शासकीय स्कूलों के 6363 तथा अशासकीय स्कूलों के 3941 विद्यार्थी शामिल है। कक्षा 5 वी की परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिये हरदा ब्लॉक में शासकीय कन्या उ.मा. वि. हरदा को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह खिरकिया ब्लॉक में शासकीय कन्या उ.मा. वि. खिरकिया को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है व टिमरनी ब्लॉक में शासकीय कन्या उ.मा. वि. टिमरनी को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। कक्षा 8 वी की परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिये हरदा ब्लॉक में शासकीय महात्मा गांधी उ.मा. वि. हरदा को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह खिरकिया ब्लॉक में शासकीय बालक उ.मा. वि. सिराली को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है व टिमरनी ब्लॉक में शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. वि. टिमरनी को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है।


कक्षा 5 वी का राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जो टाईम टेबल जारी किया गया है, उसके अनुसार 25 मार्च को प्रथम भाषा विशिष्ट हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी का प्रश्न पत्र होगा। इसके बाद 27 मार्च को पर्यावरण अध्ययन का प्रश्नपत्र होगा, 29 मार्च को द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी/सामान्य हिन्दी, 31 मार्च को अतिरिक्त भाषा सामान्य उर्दू/हिन्दी तथा 3 अप्रैल को गणित अथवा संगीत का प्रश्न पत्र होगा। कक्षा 8 वीं के टाईम टेबल अनुसार 25 मार्च को विज्ञान, 27 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 29 मार्च को विशिष्ट हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी का प्रश्न पत्र होगा। इसके बाद 31 मार्च को द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी/सामान्य हिन्दी, 1 अप्रैल को तृतीय भाषा संस्कृत तथा 3 अप्रैल को गणित अथवा संगीत का प्रश्न पत्र होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍