Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर  ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। जनसुनवाई में हरदा निवासी रूकमणीबाई ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि वह अत्यंत गरीब परिवार से है लेकिन पात्रता पर्ची न होने से निःशुल्क खाद्यान्न योजना का लाभ उसे नहीं मिल पा रहा है, जिस पर उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारी एस.बी. वर्मा को आज ही पात्रता पर्ची रूकमणी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में जिला पंचायत के सीईओ  रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर  प्रवीण फुलपगारे एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रुति अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।


जनसुनवाई में ग्राम कोलीपुरा निवासी सुन्दरलाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में उसकी भूमि जाने से मुआवजे की मांग की, जिस पर कलेक्टर  गर्ग ने एसडीएम को मामले का परीक्षण कर पात्रता अनुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये। मांगरूल निवासी केवलराम ने बताया कि अग्नि दुर्घटना में उसके घर का पूरा सामान जल गया है, उसे आर्थिक सहायता दी जाए, जिस पर कलेक्टर ऋषि गर्ग ने तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये। कासरनी निवासी जुगलकिशोर ने कलेक्टर से अनुरोध किया कि उसके खेत की ओर जाने वाले मार्ग पर दबंगों का अतिक्रमण है, जिससे उसे काफी परेशानी हो रही है। उन्होने तहसीलदार रहटगांव को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।
कोलीपुरा निवासी जगदीश सुतार ने आवेदन देकर बताया कि उसका बीपीएल कार्ड नहीं बना है, जबकि वह अत्यंत गरीब है। कलेक्टर  गर्ग ने तहसीलदार हंडिया को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता के आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिये। ग्राम कोथमी निवासी रामदास ने कलेक्टर  को आवेदन देकर बताया कि उसकी भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, जिस पर उन्होने एसडीएम खिरकिया को अतिक्रमण हटवाने के लिये कहा। छोटी हरदा निवासी गुलाबबाई ने कलेक्टर  को आवेदन देकर बताया कि उसके पति का गत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है, उसके परिवारजन पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे है, जिस पर उन्होने निर्देश दिये कि गुलाब बाई को उसका हक दिलाने के लिये निःशुल्क विधिक सहायता दिलाने की व्यवस्था की जाए।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍