
नर्मदापुरम् व बैतूल के 7 अधिकारी सप्ताह में 2 दिन हरदा में ड्यूटी करेंगे- कमिश्नर
संभाग आयुक्त श्रीमन शुक्ला ने नर्मदापुरम् व बैतूल जिले के कुल 7 अधिकारियों को सप्ताह में 2 दिन गुरूवार व शुक्रवार को हरदा जिले में अपने विभाग की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिये उपस्थित रहने के आदेश दिये है।
जारी आदेश अनुसार बैतूल के कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आर.एस. ठाकुर व जिला पंजीयक दिनेश कौशले और नर्मदापुरम् जिले की जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, खादी ग्रामोद्योग विभाग रीना मर्सकोले, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के आर.एस. भदोरिया व जिला विपणन अधिकारी देवेन्द्र यादव को प्रत्येक सप्ताह में गुरूवार व शुक्रवार को हरदा जिले में ड्यूटी करने के निर्देश दिये है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना