Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हबीब बैग रिपोर्टर


नगर के आरटीओ बैरियर पर सुबह सुबह पिकअप में गुजरात जा रहे मजदूरों को आरटीओ बैरियर के एग्जिट गेट पर कर्मचारी द्वारा गाड़ी रोक कर पैसो की मांग की गई । मजदूरों द्वारा आरटीओ में कागज बताने की बात की गई पर कर्मचारी द्वारा गाड़ी साइड में लगाने कीबात को लेकर बोलचाल इतनी बढ़ गयी कि विवाद हो गया। गाड़ी में बैठे और भी लोगों आये । बीच बचाव करने आई महिला पर कर्मचारी ने धक्का दे कर हाथ उठा दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ता देख कर्मचारी भाग गये । मजदूरों द्वारा गाड़ी बीच मे खड़ा कर जाम लगा कर हंगामा कर्मचारी से माफी की मांग करने लगे ।हंगामा लगभग 1 घण्टे तक चलने के बाद कर्मचारी को बुलाया गया ।

मजदूरों ने बताया कि
हम आये दिन इधर से जाना आना लगा होता है । हम गरीब मजदूर प्लास्टिक के टब -तगारी बेच कर अपना पेट पालते है । हर बार कागज सही होने पर 300-500 रुपये देना पड़ते है । इस बार भी यही हुआ पर एग्जिट गेट पर 1000 की मांग की गई जिसके हमने विरोध किया तो हमारे साथ हाथ पाई की गई पैसे छीने गए ड्राइवर को ओर एक महिला को भी मारा गया ।

ऐसे हुवा मामला शांत
लगभग एक से डेढ़ घण्टे चले मामले को तूल पकड़ता देख आरटीओ बेरियर के अन्य कर्मचारियों द्वारा मजदूरों से बात चीत कर मामले को ठंडा करने की कोशिश की गई पर माफी मांगने की शर्त को लेकर मजदूर अड़े रहे ।
जिसके बाद उसी कर्मचारी को बुला कर माफी मंगवाई गयी ओर छीने गए रुपये वापस करने पर मामला शांत हुआ ।

पिकअप के ड्राइवर से बात करने पर बताया कि
आर टी ओ में पहले गाड़ी के कागज बता कर 300 रुपए दे दिए थे उसके बाद फिर निकासी गेट पर कर्मचारी ने पैसे मांगे ओर मेरे ओर महिला के हाथापाई की।