बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


कन्हरगांव-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव के अध्ययनरत कक्षा छठवीं के 25 विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया ग्राम पंचायत कन्हरगांव की सरपंच श्रीमती इंद्ररा टांडेकर,उप सरपंच नेमी पवार,पंच कन्हैया साहू, ग्रामीण जन राधेश्याम साहू वासुदेव भांवरकर, संस्था के प्रभारी प्राचार्य धनराज चौहान, कक्षा 6 से 8 के प्रभारी प्रकाश चरपे,केकई साहू सहित शिक्षक गणों की उपस्थिति में शासन द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण किया गया । इस अवसर पर सरपंच श्रीमती इंद्ररा टांडेकर द्वारा सभी उपस्थित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत कर साईकिल का वितरण किया गया । उपसरपंच द्वारा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।संस्था के प्रभारी प्राचार्य ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए साइकिल के रखरखाव के संबंध में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के शिक्षक मीना चौरसिया, प्रवीण डोंगरे, जन शिक्षक विरेंद्र शर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है