मुकेश अम्बे रिपोर्टर



नागलवाड़ी :- स्थानीय राम मंदिर में चैत्र नवरात्रि की राम नवमी के पावन पर्व पर भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। मन्दिर पुजारी पण्डित दिनेश शर्मा व भक्तों द्वारा करिबन 150 सौ साल पुरातन काल में बने मन्दीर के गर्भगृह को आकर्षक हार फूलों से साजसज्जा कर सजाया गया था। पावन पर्व पर मन्दिर में पण्डित शर्मा द्वारा श्री राम स्तुति मन्त्रोच्चारण के बीच दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम जी का अवतरण के बाद मुख्य यजमान मालु भाई गंगा जीजी गेहलोद के कर कमलो से धार्मिक आयोजन व महाआरती सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पूरा मन्दिर क्षेत्र रामलला की जयकारो से गूँज उठा।पर्व पर मन्दिर गर्भगृह मे भगवान श्री राम दरबार को श्रंगारित परिधान पहनाकर सजाया गया था भगवान को फलों व मिष्ठान हलवा प्रसादी का भोग लगाया गया।
रामनवमी पर पुलिस सुरक्षा के बीच भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई
शोभायात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए।
भिलट धाम नागलवाड़ी में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार देर शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा राम मंदिर प्रांगण से निकाली गई। इसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा गांव राममय हो गया। सड़कें श्रीराम के जयकारों से गूंज उठीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, श्रीराम जी चले न हनुमान के बिना आदि गानों और भजनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था,सोभा यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए नवलपुरा , सिरवी मोहल्ले से पुनः राम मंदिर में आई जहा पर भक्तो ने आरती कर महा प्रसादी के बाद समापन किया गया ।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*