Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस ने सकुशल बेगुसराय(बिहार) से किया दस्तयाब

ग्वालियर। 31.03.2023 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश चंदेल(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) ग्वालियर श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान एवं नगर पुलिस अधीक्षक(लश्कर) श्री शियाज़ के.एम.(भा.पु.से.) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

दिनाँक 06.01.2023 को फरियादी ने थाना गिरवाई, जिला ग्वालियर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 05.01.2023 को सुबह करीब 07.00 बजे मेरी लड़की कोचिंग की कहकर घर से निकली थी, जो वापस घर नहीं आई है, फरियादी ने अपनी लडकी की तलाश कोचिंग व आसपड़ोस एवं अपनी रिश्तेदारी में पता करने का प्रयास किया कुछ पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उक्त रिपोर्ट पर से थाना गिरवाई में अप.क्र. 04/23 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अपहर्ता की दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 5000/- रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गयी थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में नाबालिग अपहृता तथा संदेही की तलाश हेतु उनि रघुवीर सिंह मीणा, थाना प्रभारी गिरवाई द्वारा पुलिस बल की टीम गठित कर नाबालिग अपहृता व संदेही की तलाश हेतु दिनाँक 29.03.2023 को गठित पुलिस टीम को आरोपी के घर बागडोब, बेगुसराय, बिहार रवाना किया गया था, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर ग्राम बागडोब, बेगुसराय, बिहार से नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर कथन लेखबद्ध किये गये तो अपहृता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी द्वारा अपहृता के साथ मंदिर में शादी कर दुष्कर्म किया गया बाद प्रकरण में धारा 366-ए, 376(2) (एन) भादवि 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पालन में जेल भेजा गया।

सराहनीय भूमिकाः– उक्त अपहृता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को पकड़ने में उनि रघुवीर सिंह मीणा थाना प्रभारी गिरवाई, उनि पूजा भदौरिया, कार्य सउनि कमलेश यादव, कार्य. प्र.आर. श्याम सोलंकी, आर. मनीष राजौरिया, आर. सिंघराम रावत, आर. दीपक सिंह, आर. कमल रावत, म.आर. शिवानी सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है।