Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

बीती 31 मार्च 2023 की रात बिट्टाजी ट्रेवल्स की इंदौर मनावर बस की सीट के ऊपर केबिन में रखा बेग अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया।
प्रार्थी बाकानेर निवासी नवीन सेन पिता विश्वजीत सेन ने धामनोद थाना प्रभारी के नाम दिये आवेदन में बताया कि बिट्टाजी ट्रेवल्स की बस नंबर एम पी 09 एफ ए 9862 बस में इंदौर से बाकानेर की यात्रा के दौरान खलघाट से धरमपुरी के बीच रात्री लगभग 11 बजे अज्ञात व्यक्ति ने बेग चोरी कर लिया ।खलघाट बस स्टैंड पर जब बस रुकी तब बेग अपने स्थान पर रखा था किंतु जब बस धरमपुरी स्टैंड पर रुकी तो बेग गायब था, बेग में लगभग 50 हजार रुपये कीमत का लेपटॉप सहित दो जोड़ कपड़े एवं अन्य छोटा सामान रखा था।
बस के क्लीनर ने बताया कि खलघाट स्टैंड से रवाना होने के समय दो लड़के बस के पिछले गेट से सवार हुए और 1 किलोमीटर बाद ही ग्राम साला फाटे की समीप ही स्पीड ब्रेकर पर बस धीमी होते दोनों बस से उतर गए संभवतः इन्ही लोगो ने बेग चुराया है कंडक्टर, ड्राइवर और क्लीनर हम तीनों ड्राइवर के केबिन में बैठे थे तथा बस के अंदर लाइट बन्द होने से मैं उन्हें ठीक से देख नही पाया। धामनोद थाना के अधिकारी नारायण रावल, श्री मिश्रा जी, श्री दरबार, श्री एसके सावले से इस प्रकरण में चर्चा हुई उन्होंने कहा जल्दी ही पता लगा लिया जाएगा मामला की विवेचना की जा रही है।