Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर। 01.04.2023। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 01 अप्रैल 2023 से नई आबकारी नीति के तहत सभी शराब आहतों को बंद कर दिया गया है। उक्त निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा शराब आहतों को चेक किया जा रहा है साथ ही ‘‘एंटी ड्रिंक एंड ड्राइव’’ अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ग्वालियर शहर में 36 चेकिंग प्वाइंट लगाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे के द्वारा स्वयं शहर में भ्रमण कर पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी चेकिंग हेतु निर्देश दिये। एसपी ग्वालियर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि जिले में कोई भी शराब आहता चलता हुआ पाया गया या कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता मिले तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाए।

ग्वालियर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाही के दौरान शहर के समस्त सीएसपी एवं थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं चेकिंग प्वाइंट पर खड़े होकर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच कर चालानी कार्यवाही गई। इस अवसर पर थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के आहतों को भी चेक किया गया। ग्वालियर पुलिस की यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।