Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

तेरह भाई त्यागी अखाड़े के संत श्रीभरत दास जी त्यागी के सानिध्य मे सम्पन्न होगा।

एस पाटीदार रिपोर्टर

लोकेशन:- मनावर।

विओ :- अयोध्या के राजा दशरथ जी के पुत्र श्री रामचंद्र जी भगवान के अनन्य भक्त संकट मोचन हरने वाले श्रीहनुमान जी का जन्मोत्स्व 6 अप्रैल को पूरे राष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बड़े-बड़े पर्वत उठाने वाले ,समुद्र को लाँघकर सीता माता की खोज करने वाले एवं ईश्वर का कार्य संभालने वाले संकट मोचन हनुमान का अवतरण दिवस चेत्र मास पूर्णिमा तिथि को हुआ था। नवरात्रि के ठीक 6 दिन बाद हनुमान जी का पर्व मनाया जाता है। दैनिक हनुमान चालीसा,सुंदरकांड एवम श्रीराम स्तुति करने वाले कोई कष्ट नही होता है।
” ऊं हनुमते नम: ” मन्त्र का जप कर मनोवांछित फल भी प्राप्त कर सकते है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार माता अंजनी ने संतान की प्राप्ति के लिए 12 वर्षों तक ” शिवजी ” की तपस्या की थी ।उसी फल ङस्वरुप अंजनी माता के पुत्र हनुमान जी प्रकटोत्सव हुए। इसी तारतम्य में मनावर नगर के प्रसिद्ध बाल हनुमान मंदिर सिंचाई कॉलोनी मे स्थित है , के प्रमुख ” तेरह भाई त्यागी अखाड़े के संत श्री भरत दास जी त्यागी ” के सानिध्य में दिनांक 5 अप्रैल की रात्रि मे भजन संध्या होगी। 6 अप्रेल को सुबह श्रीहनुमान जी का चोला चढ़ाकर श्रीराम यज्ञ होगा,पश्चात भंडारा होंगा। भण्डारे मे पुरी,सब्जी, चावल, दाल,लुग्दी आदि रहेगी।समिति के जय प्रकाश जी सेन, योगेश जख्मी, राजू बजरंगी, विश्वदीप मिश्रा, बबलू दरबार, देवेंद्र पाण्डे,जगदीश पाटीदार, ने आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बाईट:- बबलू दरबार सांसद पुत्र।