
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट और कृषि मंत्री श्री पटेल ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
प्रदेश के जल संसाधन तथा मछली पालन विभाग के मंत्री और हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट ने कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के साथ सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर से जनसंपर्क विभाग भोपाल से आए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि यह प्रचार वाहन प्रदेश सरकार की गत 3 वर्षों की उपलब्धियों तथा लाडली बहना योजना के संबंध में जानकारी ग्रामीणों को वीडियो फिल्म के माध्यम से देगा । वाहन में एलईडी टीवी लगा हुआ है । यह वाहन जिले के तीनों विकास खंडों टिमरनी हरदा और खिरकिया के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताएगा। इस अवसर पर विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, वन मंडल अधिकारी श्री अंकित पांडे तथा जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना