Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर  ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक  संजीव कंचन के साथ उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित सिसोनिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई में ग्राम देवतलाब निवासी रामसिंह ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर अपनी कृषि भूमि का नामांतरण कराने का अनुरोध किया, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को प्रकरण की जांच कर समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम मसनगांव निवासी मुकेश पाटिल ने बताया कि उसके खेत पर बिजली की लाइन का आखिरी खम्भ स्थित है, जिस पर पड़ोसी किसान द्वारा 350 फीट पर खम्भ लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा है। दूरी ज्यादा होने से तार झूलने लगे है, जिससे उसे खेती करने में परेशानी हो रही है। आवेदन पर कलेक्टर श्री गर्ग ने विद्युत विभाग के अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गर्ग को ग्राम मगरधा निवासी पूनमसिंह ने आवेदन देकर बताया कि उसके घर पर घरेलू विद्युत कनेक्शन लगा हुआ है। उसे तीन माह से बराबर रीडिंग का बिल दिया जा रहा है जबकि इतनी रीडिंग नहीं बनती है। आवेदन पर उन्होने प्रकरण की जांच कर शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में हरदा निवासी रिमा जवरानी ने आवेदन देकर बताया कि उन्हें उनकी मां का कैंसर इलाज का कराना है किन्तु आयु अधिक होने के कारण उनकी उंगलियों के निशान चले गये है, जिससे उनका आयुष्मान कार्ड चल नहीं पा रहा है, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍