किरण रांका रिपोर्टर



नगर आष्टा में किला मंदिर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव की शोभायात्रा एवं स्वर्ण रथ यात्रा पुरानी सब्जी मंडी से बड़ा बाजार प्रगति गली बुधवारा सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर कुशवाहा समाज जिलाध्यक्ष मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने समाज अध्यक्ष यतेंद्र (भूरु) जैन श्रीमोड श्रद्धा एवं महामंत्री कैलाश जैन चित्रलोक जी का साफा बांधकर एवं सभी समाज जनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया सर्वप्रथम स्वर्ण रथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की आरती उतारी एवं श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया सभी श्रद्धालु जन सफेद पोशाक में एवं माताएं बहने एक रंग की पोशाक पहने एक कतार में बड़ी संख्या में शोभायात्रा में चलती नजर आई इस अवसर पर प्रतिक महाडिक ,शुभम कुशवाह, प्रकाश कुशवाह मामा ,लखन सेन ,किशन मेवाड़ा, सुमत जैन, सुनील प्रगति, मिश्रीलाल जैन, अजीत जैन, कल्याणमल जैन, अनिल प्रगति विशाल कुशवाह, राज कुशवाहा, हेमराज कुशवाहा ,आदि उपस्थित रहे

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया