Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री राम के अनन्य भक्त वीर हनुमान जी का जन्मोत्सव गुरुवार को सम्पूर्ण नगर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर मे ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर से मुख्य चल समारोह निकला जो मंडी परिसर से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ कालोनी चौराहा पंहुचा जहा विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा आकर्षक डोल मे विराजित प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना की गई, वही चल समारोह मे शामिल सभी हनुमान भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान कर जुलूस मे शामिल हुवे और ग्यारहमुखी हनुमान जी की पूजा अर्चना कर दर्शन किएl इस अवसर पर विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा, पार्षद रवि शर्मा, नीलेश खंडेलवाल, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, बसंत पाठक, पंकज राठी, मनीष धारवा, पवन वर्मा, अवनीश पिपलोदिया आदि मौजूद थेl मंडी परिसर स्थित ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर पर भगवान का फलो से आकर्षक श्रगार किया गया था जिसे निहारने हजारों भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रहीl
सुबह से शाम तक चलता रहा भण्डारा – नगर के अतिप्राचीन कमल तालाब स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर, अंजनी नगर स्थित हनुमान मंदिर, मंडी स्थित ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर पर आरती, हवन व विभिन्न धार्मिक अनुषठानो के पश्चात भंडारा हुआ जिसमे नगर के भक्तों ने बड़ी संख्या मे पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया l