
मध्य प्रदेश के भिंड जिले से हैरान करने वाला मामला सामने
आया है. यहां एक लड़की ने भाई से झगड़ा होने के बाद मोबाइल फोन निगल लिया. पेट में तेज दर्द होने पर लड़की को भिंड जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक्स-रे में लड़की के पेट में मोबाइल फोन होने की पुष्टि के बाद उसे ऑपरेशन के लिए ग्वालियर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया था. यहां पर 6 डॉक्टरों की टीम ने 2 घंटे के
ऑपरेशन के बाद लड़की के पेट से मोबाइल फोन बाहर निकाला. डॉक्टरों का कहना है कि लड़की की जान को खतरा भी हो सकता था.

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया