Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

मनावर से शकील खान माहे रमजान का पवित्र माह चल रहा है वही मुस्लिम समाज के लोग माहे रमजान के रोजे व इबादत में मशगूल हैं। इन्हें देखकर नन्हे बच्चे भी रोजे व इबादत में पीछे नही है,उसी में से उमरबन के फाजील शेख साढे छःवर्षीय ने उसी दरमियान गुरूवार को माह रमज़ान का पहली बार 14 वाँ रोजा रख कर परिवार वालो के लिए मिसाल कायम की है। फाजिल उर्दू स्कूल में दूसरी क्लास का छात्र है। फाजिल शेख ने रोजे की हालत में पांच वक्त की नमाज भी अदा की है। मासूम फाजिल के जज्बात को देखते हुवे उसके साथी अल्फेज शेख,नवाज़ शेख,आहिल शेख, आजम, जीशान, अयान, राहिल, भी दिन भर उसके साथ खुशी बांटते रहे। दिन भर रोजा रखने के बाद शाम को रोजदार फाजिल ने परिवार के साथ रोजा इफ्तार किया साथ ही रोजदार फाजिल का सभी ने हौसला अफजाई कर गुलाब के फूलों के हार से इस्तकबाल किया। शाम को रोजा इफ्तार के वक्त फ़ाज़िल व साथी बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। फाजिल ने बताया कि उन्होंने पहली बार रोजा रखा है। उसे दिन भर भूख और प्यास महसूस नहीं हुई, उसे शाम कब हो गई यह भी पता नही चला परिवार सहित बच्चों ने नन्हे फाजिल को खूब प्यार व दुलार किया। दादा इकरार मोहम्मद व वालीद फारुख शेख उर्फ़ (गोलू) व अंकल अरबाज (अब्बू) ने बताया की फाजिल ने पहली बार रोजा रखा, पहला रोजा रखने की खुशी पर घर में अलग ही रौनक देखने को मिली इस खुशी के मौके पर उन्होंने रोजदारो का रोजा इफ्तार का आयोजन भी रखा।