मुकेश अम्बे रिपोर्टर





नागलवाड़ी भीलट देवकी तपोभूमि के पास राजपुर तहसील के ग्राम साली टांडा में 13 अप्रैल से तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व नशा मुक्ति और संकल्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर सभी तैयारियां जोर शोर से चल रही है, स्थानीय वनवासी जनजातीय समाज के लोगों के द्वारा निशुल्क श्रमदान देकर जोर शोर से कार्य किया जा रहा है यज्ञशाला भोजनशाला पंडालों की तैयारी की जा रही है इसी आयोजन के तहत पिछले बुधवार कार्यस्थल का भूमि पूजन वह ध्वजारोहण किया गया ,इस 24 कुंडीय महायज्ञ में चारों दिशाएं से कलश यात्राएं विभिन्न जिलों से आएगी ,
आज जिला बड़वानी से कलेक्टर राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा 24 कुंडीय यज्ञशाला, प्रवचन पांडाल माता भगवती भोजनशाला एवं हवाई पट्टी का निरीक्षण किया एवम आवश्यक सुझाव दिए ।
यज्ञ समिति से विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई इसी कार्यक्रम के रूप में ग्राम नागलवाड़ी में सहयोग राशि अन्न दान एवं घर-घर पीले चावल देकर इस महायज्ञ में आने का न्योता भी दिया।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया