किरण रांका रिपोर्टर


जब तक समाज में शतप्रतिशत शिक्षा की ओर ध्यान नही दिया जायेगा तब तक हम विकास के पायदान पर पीछे ही रहेगें। हमें शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा। बालिकाओ की शिक्षा का प्रतिशत आज भी हमारे समाज में पुरूषो की शिक्षा की अपेक्षा कम हैं। बालिकाओ को शिक्षित करने से दो परिवारो को लाभ होता हैं। इसलिए समाज बालिकाओ को उच्च शिक्षित करें, उन्हे बराबरी का दर्जा देकर उन्हे हर निर्णय में सम्मिलत करें। कुशवाह समाज मुख्यतः ग्रामीण क्षैत्र में पीढियो से निवासरत् होकर मुख्यतः खेती एवं बागवानी पर आधारित हैं। समाज को बच्चे बच्चियों की शिक्षा के क्षैत्र में तेजी से काम करने की आवश्यकता हैं। शिक्षित होने से समाज को राजनैतिक प्रतिनिधित्व के साथ प्रशासनिक एवं व्यापारिक प्रतिनिधित्व भी मिलेगा। जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ने आगे कहा कि रचनात्मक सोच से ही समाज सेवा की जा सकती हैं। उन्होने समाज के छोटे छोटे मतभेदो को दूर कर समाज उत्थान की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उक्त आशय के उद्गार कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ने सेमनरी रोड पर मुकेश कुशवाह पटेल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह को शाल एवं हार माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खुशीलाल कुशवाह, भागीरथ कुशवाह, मुकेश कुशवाह (बडले वाले), सुरेश कुशवाह, संतोश कुशवाह, पन्नालाल कुशवाह, जुगल कुशवाह, लखन सेन, प्रतीक महाडीक, आकाश कुशवाह, मुकेश मेवाडा, मनोज कुशवाह सेमनरी रोड, सुशील कुशवाह आदि मौजूद थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है