शकील खान रिपोर्टर

मनावर निप्र ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से माँग की है कि हज यात्रा 2023 के लिये मध्यप्रदेश राज्य की समस्त प्रतीक्षा सूची कन्फर्म की जाए,
सोसायटी के चेयरमैन मुकीत खान, महासचिव सैयद रियाज इंदौर संभाग मीडिया प्रभारी सैयद रिजवान अली ने बताया कि इस साल भारत को हज कमेटी और प्राइवेट टूर्स मिलाकर लगभग 1,75,000 का हज यात्री कोटा मिला है बहुत से राज्य ऐसे हैं जहाँ आवेदन की संख्या कम और हज कोटा ज़्यादा है बचे हुए कोटे की सीटें मध्यप्रदेश राज्य में समायोजित कर समस्त प्रतीक्षा सूची कन्फर्म कर दी जाए जो 4673 है, आगे खान और सैयद ने ने कहा कि बहुत से आवेदक ऐसे हैं जो हर साल ही नियमित रूप से हज के लिये आवेदन करते आ रहै हैं किंतु ड्रा में उनका नाम सफल नही हो पाता ऐसे बहुत से लोग बुज़ुर्ग हैं जो हज यात्रा पर जाने के इच्छुक हैं,
इस वर्ष मध्यप्रदेश का कोटा बड़ा है, सफल आवेदक अपने मूल पासपोर्ट अन्य दस्तावेजों के साथ 14 अप्रैल तक मध्यप्रदेश हज कमेटी के भोपाल स्थित कार्यालय में जमा करावें, इस वर्ष से राज्य के हज यात्रियों की सुविधा के लिये इंदौर, भोपाल से भी हज यात्रियों का प्रस्थान रहेगा.।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन