Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहे सट्टेबाज को थाना मुरार क्षेत्र के केशव नगर से पुलिस ने पकड़ा

🔴 पकड़े गये सटोरिया से 10 हजार 400 रूपये नगद तथा दो आईफोन किए जप्त, मोबाइल में मिला लाखों का हिसाब-किताब।
🔴 आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ थाना मुरार में 109 भादवि की कार्यवाही।

ग्वालियर 07.04.2023 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 07.04.2023 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत केशव नगर में एक सटोरिया मोबाइल पर सनराइजर्स हैदराबाद तथा लखनऊ सुपरजायंट के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़के.एम.,भापुसे, डीएसपी अपराध द्वितीय श्री संदीप मालवीय एवं सीएसपी मुरार श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक संजीव नयन शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान केशव नगर में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहंुचकर छिपकर देखा तो उन्हे वहां एक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया जो मोबाइल चला रहा था। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर उक्त संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सर्तक खड़ी पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने स्वयं को तिकेानिया मुरार जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से जब आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें सनराइजर्स हैदराबाद तथा लखनऊ सुपर जायंट के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर लिंक के माध्यम से अन्य लोगों को लिंक भेजकर सट्टा खिलवाना पाया गया एवं उसके पास मिले आईफोन में आईपीएल का सट्टा खिलवाने के लिए betguru.net नाम से आईडी खुली हुई पाई गई। पकड़े गये सटोरिया के द्वारा लोगों से पैसे लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच की हार जीत पर दाव लगवाकर अवैध लाभ कमाना स्वीकार किया गया तथा उसके लगभग 130 क्लाइंट है जो कि ऑनलाईन खेल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 10 हजार 400 रुपये नगद एवं दो आईफोन मिले जिन्हे विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये सटोरिया से मिले मोबाइलों को चेक करने पर उसमें लाखों रूपये का हिसाब-किताब भी मिला। पकड़े गये सटोरिया से उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि हुरावली निवासी एक खाईबाज द्वारा उसे ऑनलाईन सट्टा खिलाने के लिये आईडी उपलब्ध कराई गई थी। उक्त पकड़े गये सटोरिया व खाईबाज के खिलाफ थाना मुरार में धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट व 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

बरामद मशरूका:- 10 हजार 400 रुपये नगद व दो आईफोन कीमती लगभग 01 लाख 10 हजार रुपये कुल मशरूका लगभग 1,20,400/-रुपये ।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी मुरार निरी. संजीव नयन शर्मा क्राइम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू सिंह, आर. गौरव आर्य, अरुण पवैया, अनिल मौर्य तथा थाना मुरार टीमः- सउनि एम.के. मौर्य, आरक्षक नीरज यादव, योगेंद्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।