पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी । विद्यार्थियों को प्रकाश खाद एवं ईंधन उपयोग के लिए बायोगैस संयंत्र निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया बायोगैस संयंत्र से ईंधन और अच्छी खाद प्राप्त होने के साथ लकड़ी एवं गोबर के कंडे बनाने से मुक्ति मिलती है धुंए से छुटकारा नेत्र एवं फेफड़े आदि रोगों से बचाव तथा खाना पकाने से समय की बचत होती है दीनबंधु संयंत्र में 2 घन मीटर में 50 किलो गोबर एवं 50 लीटर पानी घोलकर बायोगैस संयंत्र में प्रतिदिन डालने से प्रतिदिन 8 लोगों का भोजन तैयार होगा कृषकों को शासन द्वारा नियमानुसार अनुदान दिया जाता है बायोगैस की खाद सिंचित भूमि में 10 टन असिंचित भूमि में 5 टन प्रति हेक्टर फसलों में डालने से 15 से 20% तक उत्पादन में वृद्धि होगी बायोगैस खाद में पौधों के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं इसकी गैस से ईंधन एवं प्रकाश व्यवस्था के अतिरिक्त सिंचाई हेतु डीजल इंजन चलाने से 75% डीजल की बचत की जा सकती है विद्यार्थियों को फूलों एवं फल वाले पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए पौध प्रसारण की लैंगिक एवं अलैंगिक विधियों की जानकारी का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत प्राचार्या डॉ सुषमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर ए के सिंह एवं सुमन पुरवार के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल