Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लहार पुलिस द्वारा की गयी सट्टा रेड की कार्यवाही 2820 रूपये नगद व एक स्लेटी रंग का रेडमी कम्पनी का एन्ड्रायड फोन जब्त एवं होना लेख आरोपी के मोवाईल में करीब 20,00,000/- का सट्टे में लेनदेन

प्रेस नोट

लहार पुलिस द्वारा की गयी सट्टा रेड की कार्यवाही 2820 रूपये नगद व एक स्लेटी रंग का रेडमी कम्पनी का एन्ड्रायड फोन जब्त एवं होना लेख आरोपी के मोवाईल में करीब 20,00,000/- का सट्टे में लेनदेन

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे के निर्देशन मे एवं एसडीओपी श्री अवनीश बंसल अनुभाग लहार के मार्गदर्शन मे चलाये गये अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की गई कार्यवाही मे लहार पुलिस को मिली बडी सफलता ।

दिनांक 08.04.2023 को रात्री करीबन 23.00 बजे कस्बा लहार मे पेट्रोलिंग के दौरान लोहिया चौक पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति डेनिडा गंदे नाले के पास नीले रंग की फुल बाजू की शर्ट व नीले रंग की जींस पहने हुए अपने मोबाइल पर सट्टा लगा कर अवैध लाभ कमा रहा है। मुखबिर की सूचना से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर हमराह बल को अवगत कराया बाद हमराह बल को शासकीय वाहन से लेकर मुखबिर के बताये हुए स्थान डेनिडा गंदे नाले के पास पहुंचा तो वहाँ पर मुखबिर के बताये अनुसार हुलिये का एक व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस को अपनी ओर आते देख भागने का प्रयास किया जिसे हमराह बल की मदद से घेरा बंदी कर पकड़ा गया पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो पूछने पर अपना नाम अंकित गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता उम्र 27 साल निवासी वार्ड क्र 01 सब्जी मंडी कस्बा लहार जिला भिण्ड़ का रहने वाला बताया जिसकी मौके पर समक्ष गवाहान के जामा तलाशी लिया तो वह अपने पास एक एंड्राइड रेडमी स्लेटी रंग का मोबाइल व पेंट की जेब मे 2820 रूपये रखे मिला। मोबाइल को अनलॉक करा कर देखा तो उसके व्हाँटसप सी. के 3 एकाउन्ट मे सट्टा खेल कर अवैध लेने देन कर अवैध लाभ प्राप्त करना अंकित पाया गया। आरोपी के मोवाईल में CK 2 व CK- 3 whatsapp खाते में करीबन – 20,00,000 /- रूपये सट्टा खेलने का लेनदेन अंकित पाया गया। आरोपी अंकित गुप्ता से पूछताछ करने पर उसने जरिये मोबाइल सट्टा खेल कर अवैध लाभ प्राप्त करना स्वीकार किया जो प्रथम दृष्टया आरोपी अंकित गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता उम्र 27 साल निवासी वार्ड क्र 01 सब्जी मंडी कस्बा लहार जिला भिण्ड़ का कृत्य धारा 4 (क) पबलिक गेम्बलिंग एक्ट (सट्टा एक्ट) का पाया जाने से आरोपी अंकित गुप्ता को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर समक्ष पंचान के आरोपी अंकित गुप्ता के कब्जे से एक एंड्राइड रेडमी स्लेटी रंग का मोबाइल व पेंट की जेब से 2820 रूपये मुताबिक जब्ती पत्रक जब्त कर कब्जा पुलिस लेकर प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना आरोपी अंकित गुप्ता के व्दारा अपने मेमोरेण्डम में स्वेच्छा से लेख कराया कि मेरे साथ मेरे साथी 1. कपिल महाते निवासी सेवडा, 2. कपिल गुप्मा निवासी गोविन्दपुरी ग्वालियर 3. राहुल समाधिया निवासी लोहिया चौक लहार के ऑनलाईन सट्टा खेलकर अवैध लाभ कमाते है जिनकी तलाश, पतारसी की जा रही है।

जांच पड़ताल में पर्यवेक्षक वरूण तिवारी, उनि मदन सिंह, का. प्रा. आर. 71 शॉट कुमार, आर. 1215 शैलेन्द्र सिंह, आर.1229 विशाल भदौरिया, आर. 152 दीपेंद्र, आर.93 मनीष जादौन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754